Adjective-1


ADJECTIVES

An adjective is word which is used to qualify a noun or a pronoun or its equivalent. 

Kinds of Adjective

Proper Adjectives

Proper Nouns:- वैसे Nouns जिससे किसी खास व्यक्ति, वस्तु या स्थान के नाम का बोध हो Proper Nouns से बनने वाले Adjective को Proper Adjective कहा जाता है।

जैसे-

Proper Nouns    Proper Adjective
America                American
India      Indian

Note:- Proper Adjective का पहला  letter हमेशा capital होता है


Possessive Adjectives

Possessive Adjective:- वैसे Adjectives जिससे किसी व्यक्ति या वस्तु का संबंध बतलाने के लिए किया जाता है। 
Such as- My, our, his, your, her, their, its को Possessive Adjective कहा जाता है। 

Note:- Possessive Adjective का प्रयोग हमेशा Noun के पहले किया जाता है 


Distributive Adjectives

Distributive Adjectives:- वैसे Adjectives जिसका प्रयोग बहुतो में से किसी प्रत्येक एक को बतलाने के लिए किया जाता है। 
Such as- Each, every, either, neither को Distributive Adjectives कहा जाता है 

(A) Each का प्रयोग दो या दो से अधिक के लिए किया जाता है। और इसके साथ Verb का प्रयोग Singular Number में किया जाता है। 
जैसे- Each of the students was punished.
She had a child holding on to each hand. 

(B) Every का प्रयोग हमेशा दो से अधिक व्यक्तियों या वस्तुओं के लिए किया जाता है
जैसे- He gave every boy the same pen.

(C) Either प्रयोग "दो में से कोई एक" को बतलाने के लिए किया जाता है।   
जैसे- There are two girls  in the room, neither girl is beautiful.
You can buy either car.

(D) Neither का "दो में से कोई नही" को बतलाने के लिए किया जाता है
जैसे-Neither sister is beautiful.

(E) Either तथा Neither के बाद Noun हमेशा Singular Number में प्रयोग किया जाता है।

(F) Each, every, either, neither के बाद प्रयुक्त Noun के पहले Article का प्रयोग नहीं किया जाता है 
Demonstrative Adjectives

Demonstrative Adjectives  दो प्रकार के होते है
         
Definite : This, That, These, Those, Such, Same. ये Adjectives किसी निश्चित वस्तु या व्यक्ति को प्रदर्शित करते है

Indefinite : This, That, These, Those, Such, Same, any, any other, other  ये Adjectives किसी खास अर्थ में व्यक्ति या वस्तु के प्रदर्शन का काम करते है किंतु निश्चितता के अर्थ में नहीं।  

ध्यान रखें-
A, an, a certain, another, this that का प्रयोग हमेशा singular countable noun के साथ किया जाता है।  
जैसे- This horse, A certain girl, this book.

(A) Such, The Same, tho other, any का प्रयोग singular countable noun तथा plural countable noun दोनों के पहले किया जाता है 
जैसे- Such  a girl, Such girls, The same book, The same books

(B) These, those, certain का प्रयोग हमेशा plural countable noun के साथ किया जाता है
जैसे- these elephants, those boys, certain books.


Numeral Adjectives

Numeral Adjectives दो प्रकार के होते है- 

(i) Definite Numeral Adjective: 

ऐसे Adjectives,जो व्यक्तियों या वस्तुओं की निश्चित संख्या (number) या क्रम (order) का बोध कराते है Definite Numeral Adjectives कहलाते हैं 

(A) निश्चित संख्या (number) का बोध कराने वाले Adjectives को Cardinals कहते है
जैसे- One, Two, Three, Four etc. 

(B) निश्चित क्रम (order)का बोध कराने वाले Adjectives को Ordinals कहते है 
जैसे- First, Third, next, last etc.

(C) यदि किसी वाक्य में Cardinals तथा Ordinals का प्रयोग करना हो तो पहले Ordinals का तथा बाद में Cardinals का प्रयोग किया जाता है 
Ordinals+Cardinals+Plural Noun
जैसे- The first three questions  of this exercise. 


(ii) Indefinite Numeral Adjective:

ऐसे Adjectives,जो अनिश्चित संख्या का बोध कराते है Indefinite Numeral Adjectives कहलाते है 
Such as:- many, some, enough, few, various, several, all, most, numerous,Indefinite Numeral Adjectives आदि है 
जैसे- Many persons were killed in the road accident.
Some books are missing.

Note:- Numeral Adjectives के बाद साधारणतः Plural Noun का प्रयोग किया जाता है। 


Quantitative Adjectives


ऐसे Adjectives, जो मात्रा का बोध कराते है Quantitative Adjectives कहलाते है 

जैसे- much, little, whole, some, enough,all, most आदि Quantitative Adjectives है

Note:- Much, little, whole का प्रयोग हमेशा मात्रा के लिए किया जाता है 

जैसे- much milk, little sugar, whole book आदि 

(A) some, enough, all, most, sufficient का प्रयोग मात्रा तथा संख्या दोनों के लिए किया जाता है 


Qualitative Adjectives

ऐसे Adjectives, जो व्यक्तिओं के आकार, स्थिति आदि गुणों का बोध कराते है Qualitative Adjectives कहलाते है 
जैसे- big, small, good, bad, ugly, beautiful आदि

Interrogative Adjectives 


जिन Adjectives का प्रयोग प्रश्न पूछने के लिए किया जाता है उन्हें Interrogative Adjectives कहते है
Such as- Which, What, Whose 
जैसे- Which girl do you like most?

Exclamatory Adjectives 

आश्चर्य का भाव प्रकट करने के लिए प्रयुक्त Adjective को Exclamatory Adjective कहते है इस रूप में सिर्फ “what” का प्रयोग किया जाता है 

जैसे- What a beautiful girl!
What an idea!

Home                                                                                                              Next Page

If you like the post please share on

 WhatsApp
Adjective-1 Adjective-1 Reviewed by RANJAN'S ENGLISH PROGRAMME on 10:35:00 AM Rating: 5
Powered by Blogger.